भाजपा नेता महेंद्र सिंह किरार सामरसिंगा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने की सीएम की अगवानी

जन आशीर्वाद यात्रा पर जमकर हुई पुष्प वर्षा, स्वागत से गदगद  नजर आए मुख्यमंत्री शिवराज। 

Sunday, September 17, 2023 - 20:43
Updated: 3 years ago
0
भाजपा नेता महेंद्र सिंह किरार सामरसिंगा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने की सीएम की अगवानी

गुना। (आरएनआई) प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच जन आशीर्वाद यात्रा के रूप में लेकर गुना पहुंचे मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का नानाखेड़ी के समीप स्थित एक निजी होटल पर भाजपा नेता महेंद्र सिंह किरार, बृजमोहन सिंह आजाद के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 

मुख्यमंत्री नगर में प्रवेश करते हुए सबसे पहले इसी क्षेत्र में पहुंचे थे एवं अल्पाहार किया. इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, विधायक गोपीलाल जाटव, यात्रा प्रभारी रणवीर रावत,अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार और सांसद केपी यादव सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ जन आशीर्वाद यात्रा के रथ पर सवार हुए।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह सामरसिंगा के नेतृत्व में स्वागत करने आए बमोरी विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जिंदाबाद और बीजेपी जिंदाबाद के नारों से आसमान गुंजायमान कर दिया। भाजपा नेता महेंद्र सिंह किरार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रतीक स्वरूप हनुमान जी का सोटा भेंट किया और चांदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और बमौरी विधानसभा से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी बृजमोहन सिंह आजाद विशेष रूप से मौजूद रहे।  उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा के रथ से संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का आभार जताया एवं बमोरी विधानसभा क्षेत्र के सतत विकास का भरोसा दिया। इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा गुना शहर की तरफ रवाना हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User