आम चुनाव को लेकर प्रबुद्ध जनों के बीच चर्चा का दौर शुरू

Sunday, September 17, 2023 - 20:30
Updated: 3 years ago
0
आम चुनाव को लेकर प्रबुद्ध जनों के बीच चर्चा का दौर शुरू

नई दिल्ली। (आरएनआई)आम चुनाव 2024 को लेकर प्रबुद्ध जनों के बीच चर्चा का दौर शुरू हो गया है। इस क्रम में देश में कई जनांदोलनों के वाहक रहे सुप्रसिद्ध समाजसेवी अरविंद पाठक की सक्रियता से राजनीतिक हलचल बढ़ने के आसार हैं। उन्होंने लंबे अर्से बाद पिछले एक सप्ताह में कई हस्तियों से मुलाकात की। इसमें सभी विचार धारा के लोग शामिल हैं। 

हालांकि श्री पाठक ने अपनी इस सक्रियता को राजनीतिक गतिविधियों से इत्तर बताया है एवं कहा है कि यह उसकी शिष्टाचार भेंट है। लंबे समय के बाद इनलोगों से मुलाकात हो रही है। उनका लखनऊ, जयपुर, भोपाल एवं रायपुर सहित कई अन्य स्थानों पर भी सहभागी प्रबुद्ध जनों से मिलने का कार्यक्रम है। 

गुज़रे ज़माने में युवाओं को सत्ता में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी, आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा, छोटे छोटे राज्यों का निर्माण एवं सामाजिक सरोकारों को लेकर आंदोलन छेड़ने वाले श्री पाठक ने इस सप्ताह अपने खास समर्थकों से ताजा स्थिति पर मंत्रणा की। उन्होंने सुप्रीमो कोर्ट एवं दिल्ली के जिला अदालतों के कई वरिष्ठ वकीलों के साथ भी अलग अलग चर्चा की। 

श्री पाठक ने  गुरुवार को जाने-माने शिक्षाविद प्रो योगेश कुमार से मिलकर मिथिला, बिहार एवं देश की ताजा स्थितियों पर गहन चर्चा की थी।इस दौरान प्रो कुमार ने कहा था कि मिथिला शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। यहां एक से बढ़कर एक विभूति हुए हैँ। इस मौके पर श्री पाठक ने उन्हें मां जानकी के जन्म स्थाल सहित मिथिला में स्थित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन हेतु वहाँ पधारने का आग्रह किया। 

श्री पाठक ने बाद में हरियाणा में मानव रचना विश्विद्यालय के कुलपति डॉ. संजय श्रीवास्तव एवं नोएडा स्थित जे.एस.एस. इंजीनियरिंग कालेज के प्रिन्सिपल डॉ अमरजीत सिंह से भी मुलाकात की थी। इससे पूर्व श्री पाठक ने केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा के पूर्व महानिदेशक एवं नीट  के पूर्व चेयरमैन डॉ. एन के मोहंती एवं अन्य कई प्रबुद्ध जनों से भी ताजा स्थित पर चर्चा की थी। एल.एस.

मीनाक्षी
मधुबाला। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User