मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ अशोक नगर जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Sep 10, 2025 - 22:27
Sep 10, 2025 - 22:29
 0  459
मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ अशोक नगर जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अशोकनगर (आरएनआई) बुधवार कों मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदोरिया जी के आदेश पर अशोक नगर जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर आदित्य सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के साथियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय कि पहचान प्रदेश में मीडिया फ्रेंड के रूप में होने कि बात कही, ज्ञापन के माध्यम से संघ ने अवगत कराते हुए कहा कि हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग ने पत्रकार कल्याण बीमा कराने का विज्ञापन जारी किया है। उसमें इस बार फिर अधिमान्यता और गैर आधिमान्य पत्रकारों के सभी आयु वर्ग के दो लाख और पांच लाख रुपए के बीमा की प्रीमियम राशि काफी बढ़ा दी है। तथा प्रीमियम पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगा दिया है। कई हमारे साथी ऐसे हैं उनको उनके संस्थान के प्रबंधकों की ओर से कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिलता है। वे प्रीमियम राशि जमा नहीं कर सकते हैं।

 मध्यप्रदेश सरकार श्रमजीवी पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा योजना वर्ष 2025-26 के लिए बढ़ाई गई प्रीमियम राशि को और उस पर लगे जीएसटी को सहानभूतिपूर्वक शून्य करें।

 इसके साथ ही मध्यप्रदेश में पांच लाख रुपये तक की पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना निशुल्क लागू किए जाने की घोषणा करें। साथ ही पत्रकार स्वास्थ्य बीमा राशि शून्य करने की मांग का 3 दिवस में निराकरण किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्यप्रदेश सरकार की बीमा योजना को अस्वीकार करने के लिए बाध्य होगा। आपसे यह भी निवेदन है कि आवेदन करने की तिथि 22 सितंबर से 30 सितंबर तक बढ़ाने का कष्ट करें। ताकि आपके समूचे निर्णय के बाद संगठन निर्णय ले सके। ज्ञापन के दौरान मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश संयुक्त सचिव कुमार संभंव, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला महासचिव राजा सिंह यादव, संतोष शर्मा,  शैलेंद्र शर्मा, रेखा नामदेव अतुल त्यागी, , मुकेश मिश्रा, भानु प्रताप सिंह दांगी ब्लॉक अध्यक्ष मुंगावली, भारतेन्द्र सिंह बैस, श्यामलाल ग्वाल, विष्णुराव मोरे, श्यामलाल यादव, उपेन्द्र यादव, सीताराम लोधी, केशव सिकरवार, सपन याज्ञवल्क्य,राजकुमार शर्मा, योगेश गुप्ता, बुन्देल गुर्जर, अजय शर्मा,आदि कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0