मथुरा रिफाइनरी मजदूरों का विरोध तेज, काली पट्टी बांधकर काम किया – ईडी-एचआर मुर्दाबाद के नारे

Sep 12, 2025 - 19:22
 0  810
मथुरा रिफाइनरी मजदूरों का विरोध तेज, काली पट्टी बांधकर काम किया – ईडी-एचआर मुर्दाबाद के नारे

मथुरा (आरएनआई)।पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर मथुरा रिफाइनरी प्लांट, रिफाइनरी टाउनशिप, टाउनशिप हॉस्पिटल और स्वर्णजयंती अस्पताल के संविदा मजदूरों ने शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर काम किया। कार्यदिवस के उपरांत मजदूरों ने रिफाइनरी मुख्यद्वार पर सभा की और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ मजदूर नेता शिवदत्त चतुर्वेदी ने की। उन्होंने कहा कि जिस मथुरा रिफाइनरी को इंदिरा गांधी ने आधुनिक मंदिर कहा था, वह आज ठेकेदारों और अधिकारियों के अपवित्र गठजोड़ से "काले धन की फैक्ट्री" में बदल गई है। मजदूरों की पारिश्रमिक चोरी ने हालात बिगाड़ दिए हैं।

यूनियन अध्यक्ष मधुवन दत्त चतुर्वेदी एडवोकेट ने कहा कि पिछले वर्ष मजदूरों की सेवा सुरक्षा और पारिश्रमिक लूट पर रोक लगाने के लिए सहमति बनी थी, लेकिन आज तक उसका क्रियान्वयन नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान ईडी और एचआर अधिकारी ठेकेदारों व प्रबंधन की मनमानी पर रोक लगाने से बच रहे हैं। यह स्पष्ट करता है कि इस बड़े अपराध में कहीं न कहीं उनकी भी सहमति है।

उन्होंने चेतावनी दी कि सेवा सुरक्षा का तंत्र विकसित होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के अगले चरण में यूनियन सांसद हेमा मालिनी के कार्यालय पर रविवार को हस्तक्षेप याचिका प्रस्तुत करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.