उज्जैन में किसान न्याय आंदोलन : जयवर्धन सिंह ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना
उज्जैन (आरएनआई) किसान न्याय आंदोलन के मंच से पूर्व मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल पहले पूरे देश पर गब्बार सिंह टैक्स (GST) थोपा था, जिस पर राहुल गांधी ने उस समय ही स्पष्ट कहा था कि जीएसटी की अधिकतम सीमा 18% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आज 10 साल बाद आखिरकार मोदी जी को राहुल गांधी की बात माननी पड़ी और जीएसटी की दरें कम करनी पड़ीं।
जयवर्धन सिंह ने कहा कि पूरे देश में सिर्फ जीएसटी है, लेकिन मध्यप्रदेश ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां जीएसटी के साथ ‘नारायण टैक्स’ भी वसूला जाता है। उन्होंने मंच से कहा कि तालियों की गूंज साबित कर रही है कि नारायण टैक्स से सबसे ज्यादा पीड़ित उज्जैन की जनता है।
उन्होंने किसानों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी दोहराया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



