मथुरा: तेज बारिश से तबाही, सड़कें बनीं तालाब

Jun 30, 2025 - 10:43
 0  189
मथुरा: तेज बारिश से तबाही, सड़कें बनीं तालाब

मथुरा (आरएनआई) रविवार को करीब एक घंटे की जोरदार बारिश में शहर के नाले-नालियां उफनने लगीं। गलियों से लेकर बस स्टैंड और रेलवे अंडरपासों में चार-चार फीट पानी भर गया। जलभराव होने से कई बाइक व स्कूटर बंद हो गए। निगम ने कोई हादसा न हो इसके लिए अंडरपास जाने वाले रास्तों को हाइड्रा खड़ी कर उसे बंद कर दिया। दिन भर बूंदाबांदी होती रही तो वहीं आगे भी बारिश के आसार हैं।

सुबह से आसमान में घुमड़ रहे बादल रविवार दोपहर जमकर बरसे। दोपहर डेढ़ बजे से लेकर ढाई बजे तक बरसा झूमकर बरसे। बारिश ने गर्मी से तो राहत दिलाई, लेकिन जलभराव ने शहर में मुसीबत खड़ी कर दी। नाले, नालियों के साथ ही गलियाें तक जलभराव हो गया। मंडी समिति परिसर, नया बस अड्डा, भूतेश्वर तिराहा, कंकाली रोड और महोली रोड, एसबीआई चौराहे के रोडवेज वर्कशॉप समेत अनेक स्थानों पर जलभराव की समस्या रही। अंडरपासों में चार-चार फुट जलभराव हो गया।

लभराव के चलते कीचड़ व गंदगी सड़कों पर बहने लगी। कई सरकारी कार्यालय एवं अफसरों के आवास में पानी भर गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों का यही हाल रहा। जलभराव से किसी की बाइक बंद हो गई तो किसी की स्कूटी और कार में पानी जा घुसा। होली गेट के पास सड़कों पर घुटनों तक जलभराव हो गया। बारिश के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों पर हाइड्रा खड़ी करवाकर राहगीरों की राहें रोकी। साथ ही अंडरपासों समेत कई स्थानों पर लगे अतिरिक्त पंप सेटों से जल निकासी की गई।

इन क्षेत्रों में हुआ जलभराव
करीब एक घंटे की बारिश में नए बस स्टैंड और भूतेश्वर अंडपास, द्वारकापुरी, होलीगेट, कृष्णापुरी, चौक बाजार, सदर बाजार, डैंपियर नगर, महोली रोड, मंडी समिति, चंदनवन, धौली प्याऊ, मसानी के निकट की कॉलोनियां, औद्योगिक क्षेत्र, हाईवे के किनारे कॉलोनियां, विकास बाजार और लक्ष्मी नगर समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही।

लुढ़का पारा, उमस से राहत मिली
रविवार दिन में हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से बादल छाए रहे। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद जोरदार बारिश होने लगी। करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश होती रही। मौसम बदलने के बाद तापमान में दो डिग्री गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, आगामी दिनों में लगातार बारिश के आसार जताए हैं। बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.