मणिपुर के उखरुल में उग्रवादी हमला, असम राइफल्स के दो जवान बलिदान; हमलावरों की तलाश तेज

Tuesday, July 7, 2026 - 12:12
0
मणिपुर के उखरुल में उग्रवादी हमला, असम राइफल्स के दो जवान बलिदान; हमलावरों की तलाश तेज

मणिपुर के उखरुल जिले में सोमवार को संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवान बलिदान हो गए, जबकि कई अन्य जवान घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले के मार्ग पर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाए थे। दो विस्फोट होने के बाद कई दिशाओं से जवानों पर गोलीबारी की गई। जवाब में असम राइफल्स ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक मुठभेड़ चली।

हमले में वारंट अधिकारी बलवंत सिंह और हवलदार चंद्र मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले संगशाक स्थित असम राइफल्स शिविर में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में उन्नत इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन उपचार के दौरान दोनों जवानों ने वीरगति प्राप्त की।

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक निष्क्रिय आईईडी भी बरामद किया है। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों की तलाश जारी है। फिलहाल किसी उग्रवादी संगठन की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घटना के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में तैनात किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पास के क्षेत्र में केंद्रीय सुरक्षा बलों और हथियारबंद उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ भी हुई है। पूरे घटनास्थल को घेर लिया गया है और जांच के लिए इंफाल से फॉरेंसिक टीम भेजी गई है।

स्थानीय लोगों का दावा है कि गोलीबारी के दौरान आसपास के धान के खेतों में काम कर रहे कुछ किसानों को सुरक्षा बलों ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। हालांकि, इस संबंध में अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इस घटना की मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने कड़ी निंदा की और शहीद जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसी हिंसा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और इस हमले में शामिल दोषियों को कानून के तहत गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User