मझिगवां के इनामी दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

Sunday, August 17, 2025 - 20:21
Updated: 1 year ago
0
मझिगवां के इनामी दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

विजयीपुर, फतेहपुर (आरएनआई) क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढीवा मझिगवां में इनामी दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दूर दराज से आए पहलवानों ने अपने अपने दांव पेंच दिखाएं। विजेता पहलवानों को कमेटी अध्यक्ष ने इनाम देकर पुरस्कृत दिया।

भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मझिगवां गांव में पहली बार इनामी दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्रीय के साथ ही गैर जनपद तक के बड़े बड़े नामचीन पहलवानों ने हिस्सा लिया। विजेता पहलवान को कमेटी अध्यक्ष ने इनाम देकर उत्साहवर्धन किया। दंगल में सबसे पहली कुस्ती 2100 रुपए की हुई। जिसमें गाजीपुर जनपद के पहलवान लाल जी व क्षेत्रीय पहलवान महेंद्र के बीच मुकाबला हुआ। रायपुर भसरौल गांव निवासी पहलवान महेंद्र ने गाजीपुर जनपद के नामचीन पहलवान लालजी को पटखनी दे दी। विजेता पहलवान महेंद्र को कमेटी ने 2100 रुपए का पुरस्कार दिया। दूसरी कुस्ती हंसराज जालौन व स्थानीय पहलवान विकौरा गांव निवासी संतोष के बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच कांटे की कुस्ती देखने को मिली। दोनों पहलवानों ने अपनी अपनी कला से दर्शकों का खूब मनोरंजन कराया। दोनों के बीच हुई कुस्ती बेनतीजा साबित हुई दोनों की कुस्ती बराबरी में छूटी। दोनों पहलवानों को इनामी धनराशि को दोनों के बीच बाट दिया गया। तीसरी कुस्ती प्रतापगढ़ जनपद के अमर व बांदा जनपद स्वयंबर के बीच हुई। दंगल में सबसे बड़ी और जुझारू कुस्ती गाजीपुर के पहलवान लालजी व टेसाही गांव निवासी पहलवान बीरभान के बीच हुई। दोनों की कुस्ती की इनामी राशि 5100 रुपए की हुई। जिसमें टेसाही गांव निवासी पहलवान वीरभान ने गाजीपुर के पहलवान लालजी को पटखनी देते हुए कुस्ती जीत ली। विजेता पहलवान वीरभान को 5100 रुपए का पुरस्कार दिया गया। कमेटी अध्यक्ष रावेन्द्र यादव ने बताया कि इस वर्ष से दंगल की शुरुआत की गई है। अब हर वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व के दिन गांव में दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष रावेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष रामभरत सिंह, सचिव मनोज त्रिवेदी, शत्रुघन यादव, नारेन्र्द यादव, अमित त्रिवेदी समेत भारी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User