श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर में मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, आचार्य ने कराई पूजा-अर्चना, रेडक्रास चेयरमैन ने प्रसाद के साथ वितरित किए पौध

Sunday, August 17, 2025 - 20:21
Updated: 1 year ago
0
श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर में मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, आचार्य ने कराई पूजा-अर्चना, रेडक्रास चेयरमैन ने प्रसाद के साथ वितरित किए पौध

फतेहपुर (आरएनआई) श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित श्री रामकृष्ण साई मन्दिर में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। मन्दिर में भजन संध्या व श्रीकृष्ण नाम संकीर्तन का आयोजन इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने किया। जिसमें रवि द्विवेदी व उनके साथियों द्वारा भजन प्रस्तुत किये गए। साथ ही डॉ विवेक श्रीवास्तव, प्रेमा मिश्रा, अनुराग मिश्र, अमित पांडेय, अधिवक्ता ऐश्वर्या श्रीवास्तव, श्रेय शुक्ल ने भी भजन प्रस्तुत किए। 

श्री बिहारी जी मोटेश्वर महादेव विकास समिति के अध्यक्ष आचार्य विमलाकान्त त्रिपाठी ने विधिवत मंत्रोच्चार माल्यार्पण के साथ भगवान श्री कृष्ण व मंदिर परिसर स्थित सभी देवताओं की पूजा अर्चना कराई। आयोजक डॉ अनुराग ने भक्तों को खाद्य प्रसाद के साथ पौधा भी प्रसाद के रूप में दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, प्रमोद त्रिपाठी प्रधानाचार्य महर्षि विद्या मंदिर, महेंद्र शुक्ल, प्रहलाद सिंह गौतम, आशीष गौड़ पूर्व महामंत्री बार एसोसिएशन, संजय श्रीवास्तव, होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के संरक्षक डॉ पंकज रस्तोगी, राकेश केसरवानी अध्यक्ष रामलीला कमेटी, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, लालजी श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, अभिनव श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा, अभिषेक सैनी, अर्णव, अनुष्का, आद्या, लक्ष्मण बाबा, सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, सर्वेश अग्रहरि, अनिल कुमार, अर्जुन गुप्ता, धीरज राठौर, डॉ नवीन श्रीवास्तव, राजकुमार निषाद, प्रशांत पाटिल, कौशल श्रीवास्तव, वेदप्रकाश गुप्ता, प्रवीण प्रसून श्रीवास्तव, मनीष कुमार, चैतन्य कुमार, विजय त्रिपाठी, राकेश तिवारी, मनीष शुक्ल, सागर कुमार, कपिल श्रीवास्तव, गोरेलाल, कैलाश चन्द्र श्रीवास्तव, विवेक सिन्हा, सुनील जोशी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User