जन्माष्टमी की रात पुरानी रंजिश में महिला पर जानलेवा हमला, पुलिस ने परिजनों को थाने से भगाया

Sunday, August 17, 2025 - 20:20
Updated: 1 year ago
0
जन्माष्टमी की रात पुरानी रंजिश में महिला पर जानलेवा हमला, पुलिस ने परिजनों को थाने से भगाया

असोथर, फतेहपुर (आरएनआई) असोथर थाना क्षेत्र के जानिकपुर गांव में कृष्ण जन्माष्टमी की रात पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उसका देवर बाइक से थाने लेकर पहुंचा लेकिन वहां जन्माष्टमी का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करने के बजाए परिजनों को भगा दिया और कहा कि भागो यहां से, देख नहीं रहे हो, आज जन्माष्टमी का उत्सव चल रहा है, किसी के पास समय नहीं है।

हमले में घायल हुई जानिकपुर निवासी 30 वर्षीय महिला मीना को शनिवार रात करीब आठ बजे उसका देवर बाइक से थाने लेकर पहुंचा था। वहां से निराश लौटे परिजन घायल महिला को लेकर देर रात अस्पताल की तलाश में भटकते रहे। झाल तिराहे पर मौजूद कुछ समाजसेवियों ने उन्हें 108 नंबर पर फोन करने की सलाह दी। सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं सौंपी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की जानकारी देर शाम में ही मिल चुकी थी। घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर भेजा गया था, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। बाद में परिजन उसे थाना परिसर ले आए थे, जिसके बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परिजनों से तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User