मंत्री रामदास अठावले की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम पर विशेष समीक्षा बैठक

Tuesday, January 28, 2025 - 20:10
Updated: 2 years ago
0
मंत्री रामदास अठावले की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम पर विशेष समीक्षा बैठक

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) आकांक्षी जिला कार्यक्रम और संपूर्णता अभियान (जुलाई-सितंबर 2024) के अंतर्गत जिले में प्रगति की समीक्षा हेतु एक विशेष बैठक जिला अतिथि गृह, मुजफ्फरपुर में आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय प्रभारी मंत्री एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने की.

बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, बुनियादी ढांचा और वित्तीय समावेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। नीति आयोग के कुल 49 संकेतकों और आकांक्षी प्रखंड के 40 संकेतकों की प्रगति का गहन समीक्षा किया गया. 

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर श्रेष्ठ अनुपम द्वारा जिले में नीति आयोग द्वारा प्राप्त पुरस्कार राशि से संचालित योजनाओं और लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु किए गए कार्यों पर एक प्रस्तुति दी गई.

बैठक के उपरांत केंद्रीय प्रभारी मंत्री रामदास अठावले ने मुशहरी प्रखंड के शेरपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन का दौरा किया। उन्होंने नीति आयोग द्वारा प्रदान की गई पुरस्कार राशि से निर्मित कम्युनिटी लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया और जिले में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की.

इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, डीपीओ (आईसीडीएस), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य एवं जीविका), प्रखंड विकास पदाधिकारी मुशहरी, और पिरामल फाउंडेशन से जिला प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह, अकरम हुसैन सहित अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे.

केंद्रीय प्रभारी मंत्री ने जिले में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अधिकारियों को कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए प्रेरित किया.

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User