मंत्री नित्यानंद राय ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा - अंतिम संस्कार में राम नाम सत बोलना भी रुकवा देंगे!

Thursday, January 23, 2025 - 18:51
Updated: 2 years ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) संविधान गौरव अभियान के तहत केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुजफ्फरपुर के बेरिया स्थित महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस, राजद और विपक्ष पर जमकर निशाना सदा. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी के तुष्टिकरण नीति का अक्सर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विरोध करते थे कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू न हो इसके लिए भीमराव अंबेडकर बार-बार प्रयास करते रहे और आज अनुच्छेद 370 को कश्मीर  जब नरेंद्र मोदी की सरकार ने हटा दिया तो अंबेडकर जी की आत्मा को शांति मिली.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि हम अपने बच्चों के जन्म में भी यह गीत नहीं गए पाएंगे बेटा हुआ तो राम अइलन हमार अंगनवा हो राम, बेटी हुई तो सीता अईलन हमार आंगनवा हो राम, अंतिम संस्कार में राम नाम सत्य भी बोलना रुकवा देंगे, मंदिर में जाना रुकवा देंगे ये लोग, हल्दी की गीत को भी रुकवा देंगे, ऐसे लोगों को सत्ता चाहिए और ऐसे ही लोग की वजह से देश का बंटवारा हुआ.

आपको बता दे की मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के समर्थकों ने उनके समर्थन में खूब नारे लगाए समर्थकों ने यहां तक नारे लगाए की बिहार का सीएम कैसा हो नित्यानंद राय जैसा हो.

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User