मंगेतर के सामने युवती से दुष्कर्म का आरोपी भाजपा नेता मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक लाख का था इनाम

Thursday, May 7, 2026 - 18:44
Updated: 3 months ago
0
मंगेतर के सामने युवती से दुष्कर्म का आरोपी भाजपा नेता मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक लाख का था इनाम

फतेहपुर में मंगेतर के सामने युवती से रेप के आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी नेता पर एक लाख का इनाम रखा था। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार था। पहले पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था,इसके बाद बढ़ाकर इसे एक लाख रुपए कर दिया।इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।खागा, थरियांव, हठगांव और एसओजी की टीमें लंबे समय से भाजपा नेता बबलू सिंगरौर की तलाश कर रही थीं। बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी खागा के ससुर खदेरी नदी के पास जंगल में छिपा हुआ है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सरेंडर करने के लिए कहा।लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने भी आरोपी पर जवाब में गोलियां चलाईं और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि आरोपी फरार रहते हुए एक बार जमानत की अर्जी डाल चुका था। लेकिन जमानत नहीं मिली थी। मामला खागा क्षेत्र के खदेरी नदी के पास जंगल का है।

पेशे से बबलू सिंह प्रॉपर्टी डीलर है। वह कई बड़े लोगों की प्रॉपर्टी का काम देखता है।वह खुद को भाजपा खागा मंडल युवा मोर्चा का नेता हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User