भोपाल के पास अचानक धंसी सड़क, 100 मीटर हिस्सा ध्वस्त, एक लेन का ट्रैफिक रोका गया, इंदौर-सागर मार्ग प्रभावित

Monday, October 13, 2025 - 18:19
Updated: 11 months ago
0

भोपाल (आरएनआई) भोपाल के नजदीक एक बड़ा हादसा टल गया जब देखते ही देखते करीब 100 मीटर सड़क धंस गई। घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत एक लेन पर यातायात रोक दिया है। यह वही सड़क है जो इंदौर को सागर से जोड़ती है और इस रूट पर रोजाना भारी यातायात रहता है।

धंसाव के कारण सड़क की मिट्टी भीतर से खिसक गई, जिससे सतह ध्वस्त हो गई। फिलहाल प्रभावित हिस्से की बैरिकेडिंग कर दी गई है और इंजीनियरों की टीम मौके पर जांच में जुटी है। यदि मरम्मत में देरी होती है तो वैकल्पिक मार्ग जारी किया जा सकता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User