भोपाल ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में स्केटिंग खिलाड़ियों ने बढ़ाया गुना जिले का मान
गुना (आरएनआई) रोलर स्केटिंग ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित 15वीं ओपन भोपाल रोलर स्केटिंग प्रतियोनिता 2025 का आयोजन हुआ यह प्रतियोगिता 07 एवं 08 जून 2025 को आयोजित की गई रोड रेस रोलर स्केटिंन प्रतियोगिता का आयोजन 07 जून को झेल स्पोर्ट क्लब के सामने किया गया एवं 08 जून को रिंग देश रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कटरा रोलर स्केटिंग रिंग पर किया गया
प्रतियोगिता में गुना जिले के 09 स्केटिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें कार्तिक सिंह 500 मीटर रोड रेस में गोल्ड मेडल और 500 मीटर रिंग रेस में गोल्ड मेडल, गौरवी सिंह 500 मीटर रोड रेस में गोल्ड मेडल और 500 मीटर रिंग रेस में गोल्ड मेडल, श्रेष्ठ पाठक 200 मीटर रोड रेस में गोल्ड मेडल और 200 मीटर रिंग रेस में गोल्ड मेडल, नितारा यादव 500 मीटर रोड रेस में गोल्ड मेडल और 500 मीटर रिंग रेस में गोल्ड मेडल, भानवी पंथ 500 मीटर रोड रेस में गोल्ड मेडल और 500 मीटर रिंग रेस में सिल्वर मेडल, विहांत 500 मीटर रोड रेस में सिल्वर मेडल और 200 मीटर रिंग रेस में सिल्वर मेडल, इंद्रजीत दुबे 500 मीटर रोड रेस में ब्रॉन्ज मेडल और 500 मीटर रिंग रेस में ब्रॉन्ज मेडल, कर्तव्य तिवारी 500 मीटर रोड रेस में ब्रॉन्ज मेडल और 200 मीटर रिंग रेस में ब्रॉन्ज मेडल एवं सिद्धार्थ 500 मीटर रिंग रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त किया हैं। भोपाल में टॉप रेसर के रूप में कार्तिक सिंह, श्रेष्ठ पाठक,भानवी पंथ, गौरवी सिंह एवं नितारा यादव रहे।
स्कैटिंग के सभी खिलाड़ियों को स्केटिंग प्रशिक्षक एवं जिला रोलर स्केटिंग संघ गुना की सचिव श्रीमती आशा सिंह एवं स्केटिंग सीख रहे सभी खिलाड़ियों के माता-पिता तथा खेल विभाग के सभी खेल अधिकारी एवं खेल प्रेमियों ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



