भैसाना में आस्था का महासंगम: विधायक जयवर्धन सिंह बने धार्मिक चेतना का केंद्र, श्रीराम महायज्ञ के तहत सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण का शुभारंभ

Saturday, May 2, 2026 - 22:15
Updated: 4 months ago
0
भैसाना में आस्था का महासंगम: विधायक जयवर्धन सिंह बने धार्मिक चेतना का केंद्र, श्रीराम महायज्ञ के तहत सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण का शुभारंभ

राधौगढ़_भैसाना (आरएनआई) राघौगढ़ क्षेत्र के समीप स्थित श्री सिद्ध आश्रम हनुमान धाम,भैसाना इन दिनों धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। 151 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के भव्य आयोजन के तहत आज सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण के पावन संकल्प का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ।

परम् पूज्य गुरुदेव श्री गुड्डा महाराज जी के सानिध्य में आयोजित इस दिव्य अनुष्ठान में राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान जयवर्धन सिंह न केवल एक जनप्रतिनिधि के रूप में, बल्कि धार्मिक आस्था के केंद्र के रूप में भी उभरकर सामने आए। उन्होंने यज्ञशाला परिसर का कई बार निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वयं श्रमदान कर सेवा, समर्पण एवं आस्था का प्रेरक संदेश दिया।

पूरे आयोजन के दौरान “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-समाज एवं क्षेत्र के वरिष्ठजन उपस्थित रहे और सभी ने इस पावन अनुष्ठान में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

उल्लेखनीय है कि इस भव्य महायज्ञ के संरक्षक हिंदू पथ नरेश एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी हैं, जिनके संरक्षण में यह आयोजन संपन्न हो रहा है। 18 मई से 28 मई 2026 तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन यज्ञ, पूजन, रामचरितमानस पाठ एवं विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आश्रम परिसर में यज्ञशाला, संतों के लिए कुटिरें, विशाल परिक्रमा मार्ग एवं अन्य व्यवस्थाएं तेजी से तैयार की जा रही हैं। सैकड़ों स्वयंसेवक दिन-रात सेवा में जुटे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व धार्मिक उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया है।

भैसाना की पावन धरती पर आयोजित यह महायज्ञ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक जागरण और जनकल्याण का भी एक सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और उनके उत्साह को देखते हुए यह आयोजन ऐतिहासिक स्वरूप लेने की ओर अग्रसर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User