चंदेरी: भारी बारिश के चलते राजघाट बांध के 8 गेट खुले, 7.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, प्रशासन अलर्ट
चंदेरी (आरएनआई) एतिहासिक नगरी चंदेरी से 14 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश राज्यों की सीमा पर बना हुआ राजघाट बांध जो महारानी लक्ष्मीबाई सागर परियोजना के नाम से जाना जाता है, क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है जिसके चलते रविवार की दोपहर 12:30 बजे 4 गेट खोल दिए गए हैं चारों गेट करीबन डेढ़. डेढ़. मीटर खोले गए जिसमें से 30.000 हजार क्यूसेक पानी लगातार छोड़ा जा रहा था।
प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और राजघाट बांध के अधिकारियों से सतत संपर्क में है, आसपास के ग्रामीण इलाकों को सतर्क कर दिया गया है। भोपाल विदिशा एवं अशोकनगर जिले में हो रही भारी बारिश के चलते अभी की प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार 750000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा और राजघाट बांध का जलस्तर बढ़ जाने पर अब 8 गेट खोले गए हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



