भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने आरोन पहुंच जताया शोक

Saturday, December 30, 2023 - 17:09
Updated: 3 years ago
0
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने आरोन पहुंच जताया शोक

गुना/आरोन (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने गुना जिले के आरोन बस हादसे में आरोन खण्ड संघ चालक एवं गुना जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख मनोहर लाल शर्मा के निधन पर आरोन उनके निवास पहुंच उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। 

श्री शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार सहित भाजपा जन उपस्थित रहे। 

आरोन बस हादसे में डंपर से टकराकर बस में आग लग गई थी जिसमें श्री मनोहर लाल शर्मा का दुःखद निधन हो गया था। वह गुना में एक बैठक में सम्मिलित होकर आखिरी बस से अपने निवास आरोन लोट रहे थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User