भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का बयान “कांग्रेस को करेंगे चंबल की गहराइयों में दफन”

Friday, March 29, 2024 - 15:56
Updated: 3 years ago
0
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का बयान “कांग्रेस को करेंगे चंबल की गहराइयों में दफन”

भोपाल (आरएनआई) लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच नेताओं का बयान युद्ध भी जारी है, भाजपा हो या कांग्रेस, सभी दलों के नेता खुद की जीत का दावा कर रहे हैं और सामने वाले को जोरदार पटखने देने का दम भर रहे हैं, इसी बीच भाजपा के विधायक प्रतिम लोधी का एक बयान सामने आया है जिसमें वो कांग्रेस को चंबल में दफ़न करने की बात कह रहे हैं।

चुनावी तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी बैठकें आयोजित कर अपने विधायकों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ  हर बूथ जीतने के लिए प्रेरित कर है, वरिष्ठ नेताओं का साफ कहना है कि इस बार हर बूथ को 370 अधिक वोटों से जीतना है और “अबकी बार 400 पार” नारे को हकीकत में बदला है।

बैठक में शामिल होने भोपाल पहुंचे भाजपा विधायक प्रीतम लोधी से जब मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश की  सभी 29 सीटें जीतकर मोदी जी की झोली में डालेंगे, हमारी पूरी तैयारी है, हमें कांग्रेस को चंबल की गहराइयों में दफ़न करना है वो हम करेंगे, उन्होंने कहा कि हमारी पूरी तैयारी है, हमारे बड़े नेता मध्य प्रदेश आ रहे हैं हम मध्य प्रदेश को कांग्रेस विहीन कर देंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User