भाजपा युवा मोर्चा की बाइक रैली में सांसद और मंत्री हुए शामिल

Friday, June 30, 2023 - 13:39
Updated: 3 years ago
0
भाजपा युवा मोर्चा की बाइक रैली में सांसद और मंत्री हुए शामिल
भाजपा युवा मोर्चा की बाइक रैली में सांसद और मंत्री हुए शामिल

गुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाली। शुक्रवार को बाइक रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर के पी यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी जीतू जिराती, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार , गुना विधायक गोपीलाल लाल,विकास जैन सहित वरिष्ठ भाजपा जनों ने झंडी दिखाकर रेली को पी जी कालेज से रवाना किया। इसी के साथ ही रेली में सांसद और जिला अध्यक्ष, विधायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बाइक रैली में पूरे समय सम्मिलित रहे। रेली पी जी कालेज से चलकर हनुमान चौराहा, हाट रोड, निचला बाजार, लक्ष्मीगंज, जय स्तंभ चौराहा, केंट रोड होते हुए केंट थाना के पास समापन किया गया। रैली में मंडलों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। रेली के समापन पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User