भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी, सरधना थाने में FIR दर्ज
मेरठ (आरएनआई)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम को बांग्लादेश से जान से मारने की धमकी मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। उन्हें फोन कॉल, मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए धमकियां दी गईं, जिसके बाद उन्होंने सरधना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संगीत सोम के अनुसार, सोमवार सुबह करीब आठ बजे उन्हें कई धमकी भरे मैसेज और वीडियो कॉल मिले, जिनमें उन्हें जान से मारने के साथ-साथ कुछ प्रमुख समाचार चैनलों को उड़ाने की धमकी भी दी गई। उन्होंने सभी संदिग्ध मोबाइल नंबर पुलिस को सौंप दिए हैं, ताकि उनकी तकनीकी जांच की जा सके।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिन नंबरों से धमकियां दी गई हैं, वे बांग्लादेश से जुड़े हुए हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल और अन्य तकनीकी एजेंसियों को भी जांच में लगाया गया है, ताकि कॉल और मैसेज भेजने वालों की पहचान की जा सके।
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला 31 दिसंबर को संगीत सोम के एक बयान के बाद सामने आया है। उन्होंने बांग्लादेश के एक क्रिकेट खिलाड़ी को आईपीएल में शाहरुख खान की टीम द्वारा खरीदे जाने पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद यह मुद्दा चर्चा में आया और बाद में बीसीसीआई ने उस खिलाड़ी को टीम से रिलीज करने का फैसला लिया। माना जा रहा है कि इसी घटनाक्रम से नाराज होकर धमकी दी गई हो सकती है।
धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए संगीत सोम ने कहा कि वह सनातन धर्म और सनातनियों के अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे और ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सच और देशहित की बात कहने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता।
सरधना थाना पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साइबर माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)