भाजपा नेता का अभिनेत्री संग अफेयर सुर्खियों में, UCC उल्लंघन पर नोटिस थमा

भाजपा नेता का अभिनेत्री संग लव अफेयर इन दिनों सुर्खियों में है, लेकिन अब भाजपा नेता की मुश्किलें बढ़नी वाली है। पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया है।

Jun 24, 2025 - 15:57
 0  405
भाजपा नेता का अभिनेत्री संग अफेयर सुर्खियों में, UCC उल्लंघन पर नोटिस थमा

हरिद्वार (आरएनआई) ज्वालापुर के पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश राठौर ने सार्वजनिक तौर पर यूसीसी का मजाक बनाया। उन्होंने पहली पत्नी और परिवार होते हुए भी एक महिला से प्रेम किया और बाद में विवाह भी कर लिया। यह सारा कारनामा हुआ सहारनपुर में, अब पार्टी ने इसका संज्ञान लेकर उन्हें नोटिस थमाकर सात दिन में जवाब मांगा है।

सोशल मीडिया में लंबे समय से पूर्व विधायक और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच विवाद चल रहा है। दोनों ने एक-दूसरे पर मुकदमे भी दर्ज कराए। अब कुछ दिन पहले सहारनपुर में पूर्व विधायक ने उससे शादी कर दूसरी पत्नी का दर्जा दे दिया। इस प्रकरण का वीडियो वायरल हुआ तो पार्टी को छवि धूमिल होने का अहसास हुआ। जिससे शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व विधायक को नोटिस जारी कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने सुरेश राठौर को जो नोटिस भेजा है। उसमें कहा गया है कि लंबे समय से उनके अमर्यादित आचरण मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रहे हैं। इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। ये गतिविधियां पार्टी की अनुशासनहीनता के दायरे में आती हैं। उन्हें सात दिनों में लिखित रूप से कार्यालय को जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.