भाजपा कार्यालय में दिल्ली निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी
नयी दिल्ली, 5 नवम्बर 2022, (आरएनआई)। दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीख घोषित होते ही पंडित पन्त मार्ग स्थित दिल्ली प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सरगर्मी बढ़ गयी है।
प्रदेश मुख्यालय बैनरों से पटा है। चुनाव को लेकर अंदर पंडाल लगाये गए हैं। इसके अंदर ही कई अस्थायी चुनाव कक्ष बनाये गए है। प्रेस सम्मेलन के लिये भी पंडाल को अच्छी तरह से सजाया गया है।आगंतुकों ले लिए जगह जगह पेयजल की व्यवस्था की गयी है।
कार्यकर्ताओं का हुजूम लगने लगा है। वे अपने नेताओं से मिलकर अपना बायोडाटा सौंप रहे हैं। इस दौरान वे नेताओं को गुलदस्ता देना भी नहीं भूलते हैं।
कई निवर्तमान पार्षदों को भी आज प्रदेश मुख्यालय में चक्कर लगाते देखा गया। वे अपने काम के आधार पर फिर टिकट की दावेदारी पेश कर रहे हैं।
कई पार्षदों को मायूस भी देखा गया, क्योंकि इस बार सीटें कम हो जाने से उन्हें अपना भविष्य अंधकार दिखने लगा है। एक महिला पार्षद ने कहा कि उन्होंने पांच वर्षों तक निःस्वार्थ भाव से जनता की सेवा की है, किन्तु इसबार उनका क्षेत्र ही ख़त्म हो गया। अब वह दूसरी वार्ड से दावेदारी पेश कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव 5 दिसंबर को होंगे एवं परिणाम 7 दिसंबर को घोषित किया जायेगा। दिल्ली निगम की सीटों की संख्या इस बार घटकर 250 रह गयी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)