भव्य स्तर पर अम्बेडकर जयंती मनाने तैयारी बैठकों का दौर जारी

Monday, March 10, 2025 - 22:27
Updated: 2 years ago
0
भव्य स्तर पर अम्बेडकर जयंती मनाने तैयारी बैठकों का दौर जारी

गुना (आरएनआई) भारतीय संविधान निर्माता, भारतरत्न, बौद्धिसत्व बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती जिला मुख्यालय पर 14 अप्रैल को भव्य रूप में मनाने के लिए बैठकों का दौर जारी है। इस बार अम्बेडकर अनुयायियों ने बाबा साहेब की जयंती भव्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए अंबेडकर मांगलिक भवन में बैठकें आयोजित की गई। उक्त बैठकों के दौरान अम्बेडकर जयंती समन्वय समिति के बैनर तले संयुक्त रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें समाज के बुद्धिजीवियों ने सभी वरिष्ठजन, बुजुर्गों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं सहित महिलाओं के बीच आपसी सामंजस्य और समन्वय बनाकर तन, मन और धन से सहयोग कर अम्बेडकर जयंती को सफल बनाने की अपील की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User