भवनों में सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने की व्यापारियों के साथ बैठक

“अपनी एवं ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर करें व्यापार” – कलेक्टर श्री कन्याल

Jun 19, 2025 - 22:09
Jun 19, 2025 - 22:12
 0  378
भवनों में सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने की व्यापारियों के साथ बैठक

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में शहर में विगत दिवस हुई घटना से सुरक्षा से संबंधित व्यापारियों एवं दुकानदारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडेय, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री, तहसीलदार, कमांडेंट होमगार्ड  आर.के. पाथरोल, परियोजना अधिकारी तेज सिंह यादव सहित संबंधित अधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री कन्याल ने व्यापारियों से अपील की कि यदि किसी दुकान या कॉम्प्लेक्स की स्थिति जर्जर है, तो उसमें किसी भी प्रकार का जोखिम लेकर व्यापार न करें। उन्होंने कहा कि “व्यापार करते समय अपनी और ग्राहकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना आवश्यक है।”

कलेक्टर ने प्रभारी सीएमओ को निर्देशित किया कि शहर के सभी जर्जर भवनों और कॉम्प्लेक्सों की सूची तैयार कर उन्हें चिन्हित करें। जो भवन पूर्णतः असुरक्षित हैं, उन्हें नियमानुसार ध्वस्त किया जाए और जिनका पुनर्निर्माण संभव है, उनकी मरम्मत कराई जाए।

बैठक में बताया गया कि विजयवर्गीय कॉम्प्लेक्स जर्जर स्थिति में हैं, जिस पर कलेक्टर श्री कन्‍याल ने निर्देश दिए कि उक्त कॉम्प्लेक्स को नियमानुसार डीस्मेंटल करने की प्रक्रिया अपनाई जाए और उसके स्थान पर नया कॉम्प्लेक्स विकसित करने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। तथा शहर में बने सभी पुराने भवनों का नगरपालिका, पीडब्‍ल्‍यूडी, विद्युत, राजस्‍व एवं एसडीआरएफ का संयुक्‍त दल सर्वे कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में कलेक्टर श्री कन्याल ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा और व्यापार संचालन में हरसंभव सहयोग करेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0