वनपरिक्षेत्र बमोरी के अन्तर्गत 30 हेक्टेयर अतिक्रमित वन भूमि को किया गया अतिक्रमण से मुक्त
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही सतत जारी है।
इसी क्रम में आज वनपरिक्षेत्र बमोरी के अन्तर्गत आने वाली सहपरिक्षेत्र सोनखरा की बीट अकोदा अ के वन कक्ष क्रमांक आरएफ 366 में अवैध रूप से किये जा रहे अतिक्रमण के प्रयास को विफल करने मुख्य वन संरक्षक आदर्श श्रीवास्तव, वन वृत्त शिवपुरी एवं वन मण्डलाधिकारी अक्षय राठौर सामान्य वन मण्डल गुना तथा उप वन मण्डलाधिकारी आरसी डामौर, उप इन मण्डल बमोरी के आदेश एवं निर्देशन में वन भूमि से अतिक्रमण को बेदखल करने के लिय उक्त कार्यवाही में वन परिक्षेत्राधिकारी बमौरी एवं हमराह वन स्टाफ बमौरी की सहायता से उक्त क्षेत्र में 04 जेसीबी मशीनों की सहायता से 30 हे. अतिक्रमित वन भूमि में अतिक्रमण रोधी कन्टूर द्रचे खुदवाकर अतिक्रमण से मुक्त कर वापिस मूल अवस्था में लाया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



