बैंक में बंधक संपत्ति का सवा करोड़ में हुआ सौदा, एडवांस के तौर पर लिए 14 लाख रुपए, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sunday, November 17, 2024 - 20:45
Updated: 2 years ago
0
बैंक में बंधक संपत्ति का सवा करोड़ में हुआ सौदा, एडवांस के तौर पर लिए 14 लाख रुपए, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

इंदौर (आरएनआई) मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एमआईजी थाने में धोखाधड़ी का एक मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमें पुलिस मामले में जांच कर रही है जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जावेगी। फरियादी ने थाने पर बताया कि जिस जगह का सौदा किया और बयाना दिया गया वह संपत्ति बैंक में गिरवी रखी है और उस पर लोन है फरियादी ने संपत्ति का सवा करोड़ का किया सौदा था बयाने के तौर पर लिए 14 लाख रुपए दिए थे।

इंदौर में एमआईजी पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जिसमें फरियादी ने सवा करोड़ में एक मल्टी के फ्लोर का सौदा किया। जिसमें 14 लाख रुपए देने के बाद पता चला कि धोखा हुआ है। जिसमें फरियादी अमित सिंह की शिकायत पर शैलेंद्र ललवानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने बताया, उन्होंने सपना-संगीता इलाके में सम्पत्ति का 1.25 करोड़ रुपए में सौदा किया था। जिसके लिए 14 लाख रुपए का भुगतान किया जब पूरी राशि देकर रजिस्ट्री करवाने का कहा गया, तो पता चला कि आरोपी ने इस भवन के दस्तावेज पहले से बैंक में गिरवी रखे हुए हैं। जिस पर से पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जाँच में जुटी पुलिस
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। साथ ही पुलिस टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी के खिलाफ और भी इसी तरह के मामले दर्ज हैं या नहीं।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User