बीजेपी मुख्यालय पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में किया मतदान
नई दिल्ली (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के दीन दयाल मार्ग स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने संगठन पर्व के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदान किया। इस अवसर पर वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करते नजर आए।
मुख्यालय में मौजूदगी के दौरान सिंधिया ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी से भी बातचीत की। पूरे कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक सक्रियता और आपसी संवाद का माहौल देखने को मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



