बिहार में जदयू का दमदार प्रदर्शन, भाजपा से आगे निकल एनडीए की बढ़त मजबूत—तेजस्वी पर भारी पड़ा नीतीश का जादू

Nov 14, 2025 - 10:56
 0  54
बिहार में जदयू का दमदार प्रदर्शन, भाजपा से आगे निकल एनडीए की बढ़त मजबूत—तेजस्वी पर भारी पड़ा नीतीश का जादू

बिहार (आरएनआई) बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों के साथ ही पंजाब, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, मिजोरम और जम्मू-कश्मीर की कुल आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बिहार में एनडीए ने बढ़त बना ली है, जबकि जदयू की अप्रत्याशित मजबूती ने भाजपा को भी पीछे छोड़ दिया है।

पंजाब की तरनतारन सीट पर शुरू में बढ़त बनाए रखने वाली शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर अब पीछे हो गई हैं। यहां आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधु आगे चल रहे हैं, हालांकि दोनों के बीच करीब दो सौ वोटों का ही अंतर है।

बिहार में जैसे-जैसे रुझान चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आते जा रहे हैं, तस्वीर दिलचस्प होती जा रही है। सुबह 10:05 बजे तक के अपडेट के अनुसार जदयू 62, भाजपा 59, राजद 34, लोजपा 15, कांग्रेस 10, हम 4, माले 2 और रालोमो, वीआईपी, AIMIM तथा माकपा एक-एक सीट पर आगे चल रहे हैं। कुल 192 सीटों से रुझान प्राप्त हुए हैं।

सुबह 10 बजे तक के आकलन में एनडीए 160 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन 80 सीटों पर आगे है। जन सुराज 2 और अन्य एक सीट पर बढ़त पर हैं। रुझानों में जदयू सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है—यह फिलहाल 61 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा 56 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राजद 33 सीटों पर आगे चल रही है।

तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव वी बढ़त बनाए हुए हैं। उनके बाद बीआरएस की मंगनती सुनीता दूसरे स्थान पर हैं, जबकि भाजपा के दीपक रेड्डी तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

बिहार में सुबह 9:55 बजे तक आए रुझानों के अनुसार भाजपा 51, जदयू 48, राजद 25, लोजपा 13, कांग्रेस 7, हम 3 तथा वीआईपी, AIMIM, माकपा और माले एक-एक सीट पर आगे थे। यह कुल 154 सीटों से मिले रुझान थे, जो आगे बदलते गए।

राजस्थान की अंता सीट पर कांग्रेस के प्रमोद जैन भैया ने अच्छी बढ़त बनाई है। चौंकाने वाली बात यह है कि निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और भाजपा के मोरपाल सुमन तीसरे स्थान पर हैं।

ओडिशा की नौपाड़ा सीट पर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया आगे चल रहे हैं। उनके पीछे बीजद की स्नेहांगिनी छुरिया दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस के घासीराम माझी तीसरे नंबर पर कायम हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.