बमौरी विधानसभा में 6 करोड़ की दो सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत, जुलाई 2025 से निर्माण कार्य शुरू

Thursday, May 29, 2025 - 14:31
Updated: 1 year ago
0
बमौरी विधानसभा में 6 करोड़ की दो सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत, जुलाई 2025 से निर्माण कार्य शुरू

गुना (आरएनआई) बमोरी विधानसभा अंतर्गत दो बहुप्रतीक्षित सड़कें बमोरी से सिलेपुर मार्ग लंबाई 6.9 किमी, लागत 435.64 लाख एवं कुसुमखो से सैरसलईया मार्ग लंबाई 2.05 किमी लागत 179.43 लाख  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत के अंतर्गत स्वीकृत की गई  है जिनका निर्माण  कार्य माह जुलाई 2025 से प्रारंभ हो जावेगा।

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के बमौरी जनसुनवाई के दौरान बामौरी के बार्ड नं. 9 के निवासियों द्वारा क्षतिग्रस्त मार्ग के स्थान पर नई सड़क की मांग की गई थी श्रीमंत द्वारा महेन्द्र सिंह सिसोदिया "संजू भैया' को बमौरी बासीयों को इस महत्वपूर्ण सड़क की मांग का समाधान करने के लिये निर्देश प्रदान किये गये थे।

 संजू भैया द्वारा अपने मंत्रित्व कार्यकाल में बमोरी विधानसभा के लिये प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत अधोसंरचना मद से अनेको मार्ग स्वीकृत कराये थें। जिनमें से इन मार्गो की वन स्वीकृति लंबित होने के कारण निविदाएं आमंत्रित नहीं हो पा रही थी। संजू भैया द्वारा बामौरी से सिलेपुर मार्ग जिसमें कि बार्ड क्रमांक 9 की 1700 मी लंबाई की सीसी रोड भी शामिल है कि वनविभाग से तत्काल अनुमति दिलवाकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को बामौरी से सिलेपुर एवे कुसुमखों से सैरसलईया मार्ग के निर्माण कार्य के लिये कार्यवाही के निर्देश प्रदान किये गये।

ग्राम बामौरी एवं ग्राम सेरसलईया के ग्रामबासियों में मार्गो के स्वीकृत हो जाने से  हर्ष व्याप्त है एवं ग्राम बासियों द्वारा माननीय श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं संजू भैया का धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User