बमोरी में 70 वर्षीय वृद्ध के साथ घोर अपराध, बदमाशों ने गुप्त इंद्रिय में टॉर्च घुसेड़ी

Jul 9, 2023 - 12:29
Jul 9, 2023 - 12:29
 0  2.7k
बमोरी में 70 वर्षीय वृद्ध के साथ घोर अपराध, बदमाशों ने गुप्त इंद्रिय में टॉर्च घुसेड़ी

गुना। सीधी जिले में पेशाब की घटना के बाद अब गुना जिले में भी मंत्री की विधानसभा बमौरी में 70 वर्षीय वृद्ध दलित के साथ दो नकाबपोश बदमाशों ने घोर अपराध किया है। यह अपराध अनैतिक, असंवैधानिक, अमानवीय कृत्य हैं। अपराधियों को किसी भी आधार पर क्षम्य नही किया जा सकता। किसी पुरुष को उसकी पुरुष शक्ति से वंचित करना उसके यौन अंगों को नुकसान पहुंचाना घोर उपहति है। बताया गया है कि 70 वर्षीय वृद्ध डालचंद डालू पुत्र किसना अहिरवार निवासी अजमेरी मोहल्ला बमोरी के मल-त्याग करने की इंद्रिय, गुदा द्वार में टॉर्च घुसेड़ दी है। जिसे गुना शहर की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0