बमोरी क्षैत्र मे हुई करोड़ो की सड़के मंजूर

Friday, April 28, 2023 - 19:33
Updated: 4 years ago
0
बमोरी क्षैत्र मे हुई करोड़ो की सड़के मंजूर
बमोरी क्षैत्र मे हुई करोड़ो की सड़के मंजूर

गुना। बमोरी विधानसभा मे विकास की कड़ी मे पंचायत मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया की पहल पर हजारों ग्रामीणों को आवागमन के लिये करोड़ो रूपये लागत वाली सड़के मंजूर हो गई है।
जिले की बमोरी विधानसभा में लगभग 15 किलोमीटर लंबाई की 5 सड़कें स्वीकृत हुई हैं। लगभग 10 करोड़ की लागत से इन सड़कों का निर्माण होगा। मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के तहत इन सड़कों का निर्माण होगा। पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने जनकारी देते हुए बताया कि बमोरी विधानसभा में कई सड़कों की स्वीकृति मिली है। इन सड़कों से ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुलभ होगा। बमोरी विधानसभा में पांच सड़कें स्वीकृत हुई हैं। इनमे हरिपुर से बिसोनिया तक 3.34 किमी लंबाई की सड़क लागत 2.16 करोड़, नयागांव से बड़ोदिया तक लंबाई 0.90 किमी लागत 81.61 लाख, भटोदिया से विलास तक लंबाई 4.65 किमी लागत 2.70 करोड़, मुरादपुर से मुरादपुर चक लंबाई 3.22 किमी लागत 2.42 करोड़ और मुरादपुर पटना रोड से खेजरा बाबा लंबाई 2.55 किमी लागत 1.71 करोड़ स्वीकृत हुई हैं। लगभग 14.66 किमी लंबाई की इन सड़कों का निर्माण लगभग 10 करोड़ की लागत से होगा। सड़कों की स्वीकृति मिलने पर पंचायत मंत्री ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार माना है।
वही करोड़ो की सड़को की मंजूटी पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सारिका क्षितिज लुम्बा, जिला पंचायत सदस्य आरती मोहनराज मीना, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन बारैला,बिसोनिया सरपंच रामचरण, ख्यावदा सरपंच दृगपाल सिह , हरीपुर सरपंच सोडू सहरिया, पुरा-पौसर सरपंच अरविन्द सहरिया, जनपद सदस्य प्रशांत लौधा, ग्राम भटोदिया के श्याम यादव व रामनाथ यादव, ग्राम बड़ौदिया के लालाराम धाकड व फूलसिह लौधा, ग्राम बिलास के कुवरलाल व पहलवान सिह आदि ने उक्त सभी नेताओ के प्रति आभार जताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User