आईपीएल सट्टे के विरुद्ध गुना पुलिस की बड़ी कार्यवाही

चांचौडा थाना अंतर्गत आईपीएल मैचों पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे सट्टेबाजों पर कार्यवाही कर एक कार, दो मोबाईल एवं नगदी सहित करीबन 8.60 लाख का मशरूका जप्‍त, सट्टेबाजों ने लिख रखा था 40.55 लाख का हिसाब-किताब

Friday, April 28, 2023 - 19:32
Updated: 4 years ago
0
आईपीएल सट्टे के विरुद्ध गुना पुलिस की बड़ी कार्यवाही
आईपीएल सट्टे के विरुद्ध गुना पुलिस की बड़ी कार्यवाही

गुना। गत् दिवस को जिले के चांचौड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पैंची में ए.बी. रोड़ किनारे एक स्विफ्ट कार में दो व्‍यक्ति बैठे होकर, जिनके द्वारा आईपीएल में राजस्‍थान रॉयल एवं चैन्‍नई सुपर किंग के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिलाने की सूचना प्राप्‍त हुई थी । 

प्राप्‍त सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुये मौके से आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे 02 सटोरियों को दबोचकर कार, मोबाईल, नगदी सहित करीबन 8.60 लाख रूपये मशरूका बरामद किया गया ।

गुना पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन व एसडीओपी चांचौड़ा श्रीमति दिव्‍या सिंह राजावत के नेतृत्‍व में चांचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक बलबीर सिंह गौर द्वारा आइपीएल सट्टेबाजों पर कार्यवाही हेतु थाने से तत्‍काल पुलिस की एक टीम रवाना की गई । पुलिस टीम बिना कोई देर किये तुरंत ग्राम पैंची पहुंची एवं जहां देखा तो ए.बी. रोड़ किनारे खड़ी एक स्विफ्ट कार में दो व्‍यक्ति मोबाईल चलाते दिखे, उक्‍त कार के चालक द्वारा पुलिस को देखकर कार भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस द्वारा जिनको घेराबंदी कर दबोच लिया गया । जिन्‍होंने पूछताछ पर अपने नाम सूरज पुत्र हरिनारायण शर्मा उम्र 30 साल निवासी कालापाठा केंट गुना एवं सुखजीत पुत्र निरंजन बल उम्र 40 साल निवासी गोविन्‍द गार्डन लूसन का बगीचा गुना के होना बताये, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास कुल 34,500 रूपये नगदी, दो स्‍मार्ट फोन एवं सट्टे का हिसाब-किताब लिखा एक कागज मिला ।

पुलिस द्वारा जिनके मोबाइलों को चैक करने पर मोबाइलों में ऑनलाईन सट्टा खिलाने की अलग-अलग दो आईडी संचालित मिलीं एवं एक कागज जिसमें चैन्‍नई सुपर किंग व राजस्‍थान रॉयल के बीच चल रहे क्रिकेट ‍मैच की हारजीत पर 40.55 लाख रूपये का हिसाब-किताब लिखा हुआ पाया गया । जिन्‍होंने पूछताछ पर आईपीएल ऑनलाईन सट्टे की एक आईडी संदीप पुत्र शुभनारायण सोलंकी निवासी लूसन का बगीचा केंट गुना एवं एक आईडी आजाद पुत्र अलीम खां निवासी आजाद मौहल्‍ला अशोकनगर से लेकर आईपीएल मैचों पर ऑनलाईन सट्टा खिलाना एवं आईडी पर हारजीत से प्राप्‍त पैसा उन्‍हें देना बताया । 

पुलिस द्वारा पकड़े गये दोंनो सट्टेबाजों के कब्जे से एक स्विफ्ट कार क्रमांक MP07 ZD 6718 कीमती 08 लाख रूपये, दो स्मार्ट फोन कीमती 25 हजार रूपये, 34,500 रूपये नगदी, आईपीलएल सट्टे का हिसाब-किताब लिखा पर्चा आदि सहित कुल 8,59,500 रुपये का मशरूका विधिवत जप्त किया जाकर चारों सट्टेबाजों सूरज शर्मा, सुखजीत बल, संदीप सोलंकी एवं आजाद खां के विरुद्ध चांचौडा थाने में अप.क्र. 182/23 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम एवं भादवि धारा 109 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई । 

प्रकरण में फरार सट्टेबाज संदीप सोलंकी एवं आजाद खां के पीछे पुलिस टीम लगी हुई है और जिन्‍हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User