फ्लिपकार्ट कर्मी हत्या मामले में अबतक अपराधियों की गिरफ्तारी नही होने पर माले ने किया प्रदर्शन

Thursday, January 23, 2025 - 19:11
Updated: 2 years ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) बीते दिन मुजफ्फरपुर में फ्लिपकार्ट ऑफिस में लूट के दौरान फ्लिपकार्ट कर्मी की गोली मारकर हत्या मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकपा मामले ने विरोध प्रदर्शन किया गया. आपको बता दे की ये विरोध जुलूस मार्च समाहरणालय परिसर तक निकाला गया. इस जुलूस में भाकपा मामले कार्यकर्ताओं के साथ डिलीवरी कर्मी भी शामिल हुए और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर फांसी देने की मांग की.

भाकपा मामले के जिला सचिव सूरज कुमार सिंह ने घटना के चार दिन बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर विरोध जताया.

बता दें की बीते दिनों सदर थाना क्षेत्र स्थित फ्लिपकार्ट गोदाम में अपराधियों ने लूट के दौरान कर्मी प्रकाश कुमार मिश्रा को गोली मार दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी.

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User