फरीदकोट में CM मान ने फहराया तिरंगा, पंजाब में मंत्री-मंडल ने संभाला स्वतंत्रता दिवस समारोहों का दायित्व
79वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरा पंजाब देशभक्ति से ओतप्रोत है। राज्यस्तरीय समागम फरीदकोट में होगा, जहां सीएम भगवंत मान तिरंगा फहराएंगे। बाकी सभी मंत्री अलग अलग जिलों में ध्वजारोहण करेंगे।
चंडीगढ़ (आरएनआई) बठिंडा में स्वतंत्रता दिवस पर कैबनेट मंत्री वरिंदर गोयल ने तिरंगा फहराया। गोयल ने कहा कि मोहाली एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा। शिक्षा में पहली बार पंजाब नंबर वन है। आप सरकार ने सभी को बिजली मुफ्त दी। धान सीजन दौरान किसानों को बिजली बिना किसी रुकावट दी गई। अधयापकों को विदेशों से सिखलाई दिलाई जा रही है। सभी सरकारी स्कूलों में नशा रोकथाम पाठ्क्रम शुरू किया गया। छात्रों को रोजगार के लिए सहायता की गई। आई टी आई क्षेत्र में सीटें बढ़ाई गई। इसके अलावा दो लाख से कम आमदन लोगों के लिए 5 फीसदी सीट रखी गई। आम आदमी क्लिनिक में तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने उपचार करवाया गया। मुख्य मंत्री सेहत योजना के तहत सेहत कार्ड पंजाबियों को दो अक्टूबर से मिलेंगे। नशों को रोकने के लिए ड्रोन चलाये गए। इस तरह से यह पहला राज्य है।
मोगा की दाना मंडी में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने तिरंगा फहराया । इस मौके पर मोगा डीसी सागर सेतिया, एसएसपी अजय गांधी के अलावा चारों विधासभा के विधायक और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
लुधियाना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने झंडा फहराया।
पंजाब सरकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 26 विभिन्न हस्तियों को अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं निभाने के लिए पंजाब सरकार प्रमाण पत्र-2025 से सम्मानित करेगी।
प्रशंसा पत्र से सम्मानित की जाने वाली हस्तियों में अमृतसर से डॉ. अनुपमा गुप्ता, रूपनगर से मास्टर तेगबीर सिंह, पटियाला से सरूपइंदर सिंह, होशियारपुर से रतन लाल सोनी, फतेहगढ़ साहिब से डॉ. हितेंद्र सूरी, अमृतसर से गुलशन भाटिया, मालेरकोटला से रिफत वहाब, लुधियाना से रामा मुंजाल, होशियारपुर से बलदेव कुमार, बठिंडा से मिस अपेक्श, पटियाला से गुलजार सिंह पटियालवी और डॉ. बलदेव सिंह, होशियारपुर से बलराज सिंह चौहान, जालंधर से डॉ. परमजीत सिंह, लुधियाना से मास्टर युवराज सिंह चौहान, बठिंडा से कृष्ण कुमार पासवान, अमृतसर से राजीव मदान, बठिंडा से जसकरन सिंह, होशियारपुर से डॉ. पवन कुमार, डॉ. हरबंस कौर, डॉ. राज कुमार, डॉ. महिमा मिन्हास और मिस निशा रानी, कोटकपूरा से डॉ. पीएस बराड़, डॉ. रवि बांसल और जालंधर से अभिनव शूर शामिल हैं।
फिरोजपुर में स्पीकर कुलतार सिंह संधवा हुसैनीवाला बॉर्डर पहुंचे और बीएसएफ अधिकारियों से मिलें। बीएसएफ अधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर स्पीकर ने कहा कि भारत की जनता आराम से घरों में सोती है और बीएसएफ के जवान सरहद पर हमारी रक्षा करते हैं । उन्होंने कहा कि रिट्रीट सेरेमनी की गैलरी को भी बड़ा किया जाएगा । इसका प्रयास किया जा रहा है। यहां पर बने अजायब घर का भी दौरा किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



