प्रातः 9 बजे के पूर्व नहीं लगेंगे जिले के स्कूल, आदेश जारी

Wednesday, January 4, 2023 - 18:08
Updated: 4 years ago
0

हरदा 4 जनवरी 2022। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठण्ड और लगातार गिरते तापमान को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों का समय प्रातः 9 बजे के बाद का निर्धारित किया जाए । 

      जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल एन प्रजापति ने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने जिले के सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने स्कूलों का समय प्रातः 9 बजे के बाद का ही निर्धारित करें, ताकि बच्चों को ठंड में परेशानी ना हो ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User