प्रधान जिला न्यायाधीश  अमिताभ मिश्र ने किया ‘’न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह’’ का शुभारंभ

प्रधान जिला न्यायाधीश श्री मिश्र ने बाईक रैली को दिखाई हरी झण्डी दिनांक 04 से 09 नवम्बर, 2024 तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम होंगें आयोजित। 

Monday, November 4, 2024 - 19:00
Updated: 2 years ago
0
प्रधान जिला न्यायाधीश  अमिताभ मिश्र ने किया ‘’न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह’’ का शुभारंभ

गुना (आरएनआई) मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में ‘’न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह’’ श्रृंखला कार्यक्रम किये जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत आज न्यायालय परिसर ए0डी0आर0 भवन गुना में वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली को हरी झंडी दिखाते हुये प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमान अमिताभ मिश्र ने कहा कि न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्‍न कार्यक्रम जैसे वाहन रैली, मैराथन दौड़, स्वास्थ्य परीक्षण, जेल शिविर, विधिक साक्षरता शिविर आदि के माध्यम से विधिक सेवा की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जाना है। जिमसें निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता योजना, नेशनल लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर योजना एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की समस्त योजनाएं शामिल हैं।
 
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश संदीप कुमार श्रीवास्तव, जिला न्यायाधीश अकबर शेख, राघवेन्‍द्र भारद्वाज, आशीष सिंह, सुश्री लीला लोधी एवं समस्त न्यायिक मजिस्‍ट्रेट, समस्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल पैनल लॉयर्स, पैरालीगल वॉलेंटियर्स तथा न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

इसी क्रम में विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज जिला जेल गुना एवं सब जेल चांचौड़ा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में जिला न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना आरपी  एस चुण्डावत द्वारा बंदियों के अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी। इसके साथ ही उक्त शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती विभुति तिवारी द्वारा विचाराधीन एवं दण्डित बंदियों को उनके अधिकार के बारे में बताया।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User