प्रत्येक बूथ में स्नातक बंधुओं का भरवाएं फार्म, स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर हुई बैठक 

Tuesday, September 16, 2025 - 19:45
Updated: 1 year ago
0
प्रत्येक बूथ में स्नातक बंधुओं का भरवाएं फार्म, स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर हुई बैठक 

फतेहपुर (आरएनआई) अयाह शाह विधानसभा के गाजीपुर में मंगलवार को स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की योजना रचना बैठक आयोजित हुई। जिसमें बहुआ, असोथर के साथ ही गाजीपुर मंडल के संयोजक सहसंयोजकों को विस्तृत जानकारी दी गई। 

बैठक में उपस्थित स्नातक एमएलसी चुनाव के सह संयोजक कमलेश योगी ने कहा कि सभी स्नातकों का फार्म भरकर तैयार रखना है। जैसे ही फार्म जमा तिथि आती है उन फार्मों को समय से जमा करना है। विधानसभा संयोजक व जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमें प्रत्येक बूथ स्तर पर स्नातक बन्धुओं का फार्म भराना है। सभी मतदाताओं की सूची हमें अपने पास सुरक्षित रखनी है। बैठक में डाक्टर शिव प्रसाद त्रिपाठी, सुरेश परमार, विनोद पांडेय, राममहेश निषाद, रूद्रपाल सिंह, राजेश द्विवेदी, साहिल शर्मा, सुमित तिवारी, विनोद भारती, अजय सिंह, राज पांडेय, धनपत मौर्य, नीशू तिवारी, चन्द्रभान निषाद, माखन निषाद सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User