सीडीओ ने विकास भवन का किया निरीक्षण, अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्टीकरण जारी

Sep 16, 2025 - 19:45
Sep 16, 2025 - 19:49
 0  108
सीडीओ ने विकास भवन का किया निरीक्षण, अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्टीकरण जारी

फतेहपुर (आरएनआई) मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कार्यालयों में पत्रावलियों को देखा व उपस्थिति तालिका देखी। तत्समय अनुपस्थित कार्यालयाध्यक्षों व कर्मचारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, समाज कल्याण अधिकारी विकास, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस दौरान प्रशिक्षु आईएस नौशीन, डीडीओ सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0