पूर्व मंत्री के नाती का दुस्साहस, जिस युवती के चक्कर में पहले गया जेल...अब फिर किया उस पर हमला

भाजपा सरकार में मंत्री रहे चौधरी उदयभान सिंह के नाती दिव्यांश चौधरी पर फिर से युवती ने कार में टक्कर मारने का आरोप लगाया है। घटना एमजी रोड की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व में युवती और उसके पिता पर कार चढ़ाने के प्रयास के मामले में वो जेल जा चुका है। फिलहाल जमानत पर वो रिहा है। 

Tuesday, April 15, 2025 - 09:55
Updated: 2 years ago
0
पूर्व मंत्री के नाती का दुस्साहस, जिस युवती के चक्कर में पहले गया जेल...अब फिर किया उस पर हमला

आगरा (आरएनआई) आगरा के एमजी रोड पर इनोवा सवार चालक ने जयपुर हाउस के कारोबारी की बेटी की कार में तीन बार साइड से टक्कर मारी। पीड़िता ने भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पाैत्र दिव्यांश चौधरी पर कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। घबराई हुई हालत में पीड़िता थाना हरीपर्वत पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। दिव्यांश इसी युवती पर जानलेवा हमले के आरोप में जमानत पर छूटा है। पुलिस सीसीटीवी चेक कर रही है।

जयपुर हाउस के जूता कारोबारी की बेटी अपने चालक के साथ कार से मेरठ से अपने घर लौट रही थी। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। युवती ने बताया कि वह अपने चालक के साथ इनोवा सवार ने उसकी कार को बराबर में आकर तीन बार साइड मारी। आरोप है कि इनोवा में दिव्यांश चौधरी था। घटना के बाद से परिवार ने अपनी जान का खतरा जताया है।

थाना प्रभारी हरीपर्वत प्रशिक्षु आईपीएस अक्षय महाडिक ने बताया कि युवती ने जिस गाड़ी का जिक्र किया है, उसके आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी पूर्व में भी इस युवती के मामले में जेल गया था। पुलिस साक्ष्य संकलन के लिए सीसीटीवी फुटेज भी निकाल रही है। युवती को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है।

जयपुर हाउस स्थित कारोबारी की बेटी ने 15 अप्रैल 2024 को हत्या के प्रयास का केस लिखाया था। आरोप पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पौत्र दिव्यांश पर लगाया गया था। यह मामला खासा सुर्खियों में रहा था। पंजाबी समाज की पंचायत तक हुई थी। जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस कुर्की की कार्रवाई करती, इसके पहले वह समर्पण करके जेल चला गया था। ठीक एक साल बाद उसी तरह की घटना हुई है। दिव्यांश को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User