आज से इतने दिनों के लिए थमेगा बूंदाबांदी का दौर, इस दिन से बरसेंगे मेघ; फिर होगा मौसम में उलटफेर

सोमवार को प्रदेश के पूर्वी-तराई हिस्सों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर आदि में कहीं कहीं तेज हवा के झोंकों व गरज-चमक संग बूंदाबांदी देखने को मिली।

Tuesday, April 15, 2025 - 09:15
0
आज से इतने दिनों के लिए थमेगा बूंदाबांदी का दौर, इस दिन से बरसेंगे मेघ; फिर होगा मौसम में उलटफेर

लखनऊ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश में मंगलवार से अगले दो दिनों के लिए तेज हवा और बूंदाबांदी का दौर थमेगा। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही अगले तीन दिनों तक दिन व रात के पारे में बढ़ोतरी भी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 20 अप्रैल के बीच पूर्वा हवाओं के असर से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में दोबारा बूंदाबांदी की परिस्थितियां बन रही हैं।

सोमवार को प्रदेश के पूर्वी-तराई हिस्सों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर आदि में कहीं कहीं तेज हवा के झोंकों व गरज-चमक संग बूंदाबांदी देखने को मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार के बाद प्रदेश में फिलहाल बूंदाबांदी का दौर थमने के संकेत हैं। इसके बाद अगले दो दिनों तक पारे में बढ़ोतरी आएगी। 18 से 20 अप्रैल के बीच पूर्वा हवाओं के असर से यूपी में पूरब से पश्चिम तक दोबारा बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान पारे में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज चमक संग वज्रपात की संभावना है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User