मथुरा: जलियांवाला बाग के शहीदों को दीपदान कर दी श्रद्धाजंलि

अखिल भारतीय साम्प्रदायिकता विरोधी समिति ने किया आयोजन आजादी के मूल्यों और कौमी एकता का लिया संकल्प। 

Tuesday, April 15, 2025 - 10:32
Updated: 2 years ago
0
मथुरा: जलियांवाला बाग के शहीदों को दीपदान कर दी श्रद्धाजंलि

मथुरा (आरएनआई) जनपद में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े चौक बाजार स्थित ऐतिहासिक गांधी पार्क में जालियां वाला बाग  कांड की 106वीं तिथि पर अखिल भारतीय साम्प्रदायिकता विरोधी समिति के तत्वावधान में दीपदान  और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर देश की आजादी के मूल्यों  और  कौमी एकता के लिए सतत जुटे रहने का  संकल्प लिया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी बाबू रमेश चंद्र गर्ग ने की।

इसमें वक्ताओं  ने इस घटना को स्वतंत्रता संघर्ष का टर्निंग पाईंट बताया। जिसमें सैकड़ों सिख, हिन्दु और मुसलमान भारतीय ब्रिटिश सरकार की निर्मम गोलीबारी  में शहीद हुए थे। जिससे पूर्ण स्वतंत्रता के लिए देश संकल्पित हो गया।आजादी के आदर्श और कौमी एकता  को धर्म और जाति के नाम पर विभाजनकारी राजनीति  के चलते खतरे में डाल दिया गया है। जनता से आपसी भाईचारा, शांति सदभाव बनाये रखने की अपील करते हुए  वक्ताओं ने अमर शहीदों से प्रेरणा लेने पर जोर दिया।

इस अवसर पर का. शिवदत्त चतुर्वेदी, मधुबन दत्त चतुर्वेदी एडवोकेट, भारत सेठ, आशीष चतुर्वेदी, उमाशंकर शर्मा, महेश चोबे, दिनेश बिंदल, सुशील सागर एडवोकेट, पवन सत्यार्थी, सौरभ चतुर्वेदी , जीसस चतुर्वेदी, रवि प्रकाश भारद्वाजआदि ने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर जगवीर सिंह पूर्व सभासद, आशीष अग्रवाल, अर्पित जादोन, प्रवीण गौड़, सुरेश शर्मा, रवि उपाध्याय,सरदार भीम सिंह, गणेश प्रसाद, दिनेश मौर्या, पूरन सिंह, करन, यस, एहसान ताबिश आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन वैद्य मनोज गौड़ ने किया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User