पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर गुना पुलिस द्वारा  की जा रहीं सघन वाहन चैकिंग, बीती शाम जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने की एक साथ मैराथन वाहन चैकिंग, यातायात नियमों का उल्‍लंघन करते पाये 190, वाहनों पर कार्यवाही कर लगाया कुल 1,08,500/-रूपये जुर्माना

Tuesday, May 27, 2025 - 17:45
Updated: 1 year ago
0
पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर गुना पुलिस द्वारा  की जा रहीं सघन वाहन चैकिंग, बीती शाम जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने की एक साथ मैराथन वाहन चैकिंग, यातायात नियमों का उल्‍लंघन करते पाये 190, वाहनों पर कार्यवाही कर लगाया कुल 1,08,500/-रूपये जुर्माना

गुना (आरएनआई) गुना पुलिस अधीक्षक  अंकित सोनी द्वारा जिले में सरल व सुदृढ़ यातायात व्‍यवस्‍था बनाये रखना, अपनी प्रमुख प्राथमिकता में रखकर जिले में सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का सख्‍ती से पालन कराये जाने एवं यातायात नियमों का उल्‍लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्‍त कार्यवाही हेतु अधीनस्‍थ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को लगातार निर्देशि‍त किया जा रहा है । निर्देशानुसार जिले में समस्‍त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने फोर्स के साथ प्रतिदिन सड़कों पर उतर कर यातायात व्‍यवस्‍था को सुचारू रूप संचालित कराया जा रहा है ।

साथ ही व्‍यस्‍तम जगहों पर वाहन चैकिंग कर यातायात नियमों का उल्‍लंघन करने वाले चालकों पर जुर्माने की कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में बीती शाम गुना शहर सहित जिले में जिले में देहात क्षेत्र के समस्त थानों और चौकियों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

इस अभियान के दौरान निर्धारित चेकिंग पॉइंट्स पर वाहनों की व्यापक तलाशी एवं निरीक्षण किया गया । चेकिंग का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना था ।

इस दौरान बिना नंबर प्लेट व लायसेंस वाले वाहन, बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले चालकों, बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों, बसों में क्षमता से अधिक यात्री वाले वाहनों, नशे में वाहन चलाने वाले चालकों, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चला रहे चालकों आदि के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल 190 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर कुल 1,08,500/- रुपये का शमन शुल्क वसूला गया ।

इस दौरान वाहन चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से एल्कोहल टेस्ट किया गया, जिसमें बॉबी ट्रेवल्‍स की एक बस के चालक के शराब के नशे में बस चलाते हुए पाये जाने पर चालक के विरूद्ध मोटर व्‍हीकल एक्‍ट की धारा 185 के तहत ड्रिंक एण्ड ड्राइव का न्यायालयीन प्रकरण तैयार किया गया ।    

पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों को यह संदेश दिया कि सड़क पर जरा सी लापरवाही गंभीर हादसों का कारण बन सकती है । दुर्घटनाएं न केवल जीवन को जोखिम में डालती हैं, बल्कि कई निर्दोष लोगों की जान भी ले लेती हैं । इसलिए निम्नलिखित यातायात नियमों का पालन अवश्य करें:

   1.         अपने वाहन के समस्त काग़ज़ात अद्यतित रखें ।

   2.         शराब या नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं ।

   3.         गति सीमाओं का पालन करें ।

   4.         ओवरटेक करते समय अत्यधिक सतर्कता बरतें, मोड़ों पर ओवरटेक न करें ।

   5.         वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें ।

   6.         बसों को केवल निर्धारित बस स्टैंड पर ही खड़ा करें ।

   7.         बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियाँ न बैठाएँ ।

   8.         बसों की छत पर अत्यधिक सामान न लादें ।

   9.         यदि चालक को नींद आ रही हो तो वाहन न चलाएँ; किसी अन्य सक्षम चालक को जिम्मेदारी सौंपें ।

जन सुरक्षा और सड़क हादसों की रोकथाम हेतु गुना पुलिस का जिले में यह चेकिंग अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेगा ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User