‘’पहले मिट्टी-पत्‍थर डालकर नाली और सीवर का पानी रोका, फिर कर लिया अवेध कब्जा कर निर्माण", प्रशासन ने चलवाई अतिक्रमण पर जेसीबी मशीन

Mar 28, 2024 - 22:58
Mar 28, 2024 - 22:59
 0  1.9k
‘’पहले मिट्टी-पत्‍थर डालकर नाली और सीवर का पानी रोका, फिर कर लिया अवेध कब्जा कर निर्माण", प्रशासन ने चलवाई अतिक्रमण पर जेसीबी मशीन

गुना (आरएनआई) ‘’पहले मिट्टी-पत्‍थर डालकर नाली और सीवर का पानी रोका,फिर कब्जा कर अतिक्रमण नाले पर निर्माण पर संज्ञान पर जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन एवं एसडीएम गुना रवि मालवीय के मार्गदर्शन में तहसीलदार नगर के नेतृत्‍व में राजस्‍व, नगर पालिका, पुलिस की संयुक्‍त दल गठित किया गया।

टीम द्वारा अवरूद्ध नाले एवं रास्‍ते का ईटीएस मशीन से सीमांकन करवाया गया। हल्‍का छावनी के सर्वे क्रमांक 713, 717 के मध्‍य परंपरागत प्राकृतिक पानी के बहाव के अनुरूप निस्‍तार के पानी के निकास को जेसीबी की सहायता से खुलवाया गया एवं रास्‍ते में बनायी गई दीवार को हटवाया गया। कालोनी के रहवासियों द्वारा कलेक्‍टर गुना को धन्‍यवाद ज्ञापित किया।

कार्यवाही के दौरान तहसीलदार नगर जीएस बैरवा, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी गुना तेजसिंह यादव, थाना प्रभारी कैंट दिलीप राजौरिया, नायब तहसीलदार आरती गौतम सहित राजस्‍व, नगर पालिका एवं पुलिस का अमला उ‍पस्थित रहा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0