पटवारी सेवा समाप्ति पर पुनः विचार की मांग

Tuesday, May 23, 2023 - 18:45
0
पटवारी सेवा समाप्ति पर पुनः विचार की मांग
पटवारी सेवा समाप्ति पर पुनः विचार की मांग

गुना। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा गुना द्वारा पटवारी राजेंद्र शर्मा की बर्खास्तगी का दिए गए दंडादेश पर पुनः विचार की मांग की हे।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष के जी मीणा एवम जिला सचिव अनिल परमार ने बताया की राधौगढ़ विकास खंड के पटवारी को विगत दिनों एक जमीन के प्रकरण में गलत प्रमाणीकरण देने के कारण सेवा समाप्त कर दी गई है। 
उक्त प्रकरण में अकेले पटवारी को दोषी मानकर सेवा समाप्त करने से उनके परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उक्त मांग को लेकर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने आज एक ज्ञापन कलेक्टर को दिया गया  संघ द्वारा बताया की सेवा समाप्ति के स्थान पर अन्य कोई वेकल्पिक दंड दिए जा सकता था सेवा सम्माप्ति से कर्मचारी का परिवार आर्थिक संकट में है।
ज्ञापन में प्रदेश संगठन मंत्री अनिल भार्गव,संभागीय सचिव,राम कृष्ण शर्मा,प्रधुम्मन सोनी , राजेश श्रीवास्तव,संतोष सक्सेना,कमलेश श्रीवास्तव, एस एस झा, संतोष परिहार,राजकुमार शर्मा,आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User