नेपाली युवक को लाखो रुपए के चरस के साथ मुजफ्फरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़े चरस के खेप के साथ एक तस्कर को पकड़ा, दरअसल पुलिस ने सूचना के आधार पर ये कारवाई की।

Monday, August 12, 2024 - 11:51
Updated: 2 years ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़े चरस के खेप के साथ एक तस्कर को पकड़ा, दरअसल पुलिस ने सूचना के आधार पर ये कारवाई की।पुलिस के इस कारवाई से तकरीबन 50 लाख़ रुपए मूल्य के चरस की खेप को जप्त किया गया साथ ही एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया जो नेपाल के रहने वाला बताया जा रहा है। 

दरअसल मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक रक्सौल से चरस की बड़ी खेप लेकर बस से पटना के लिए जा रहा है, सूचना के आधार पर टीम ने चांदनी चौक के पास बस बदलने के दौरान कारोबारी को दबोच लिया। वही मौके से तलाशी ली गई तो व्यक्ति के पास से पांच पांच सौ ग्राम का 10 पैकेट बरामद हुआ।जिसमें चरस रखा गया था।जिसके बाद पुलिस टीम ने उस तस्कर को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने के कवायद तेज। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User