नीट (यूजी) परीक्षा केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, समुचित व्यवस्थाओं के निर्देश

Tuesday, April 29, 2025 - 21:58
Updated: 1 year ago
0
नीट (यूजी) परीक्षा केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, समुचित व्यवस्थाओं के निर्देश

गुना (आरएनआई) आगामी 4 मई को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने सोमवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शा.उ.मा.वि. क्रमांक-2 तथा जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी श्री अंकित सोनी, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन सहित संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य व स्टाफ उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने परीक्षा कक्षों की स्थिति, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, शौचालय और विद्युत आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र पूर्णतः क्लोज्ड कैंपस हो, स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की उपलब्धता रहे तथा छात्र और छात्राओं के लिए पृथक शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 

शा.उ.मा.वि. क्रमांक-2 के प्राचार्य मोहम्मद आसिफ खान ने केंद्र की व्यवस्थाओं से अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक केंद्र पर कूलर की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर श्री कन्याल ने शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। नवोदय विद्यालय में प्राचार्य एचके मीणा द्वारा एंट्रेंस-एग्जिट व्यवस्था, सुरक्षा तथा कंट्रोल रूम की जानकारी दी गई।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवश्यकता अनुसार कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग की जाए एवं यदि किसी भी संसाधन या स्टाफ की आवश्यकता हो तो तत्काल सूचित करें।

जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User