यूपी रोडवेज की बसों में बढ़ा किराया, 10 प्रतिशत महंगा होगा सफर

गर्मी की शुरुआत के साथ ही यूपी रोडवेज की बसों में सफर करना महंगा हो गया है। परिवहन निगम ने वातानुकूलित बसों के किराए में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 1 मई से लागू होगी। यानी अब एसी बसों में सफर करने पर पहले आपको 100 रुपये देने होते थे तो अब आपको 10 रुपये ज्यादा देने होंगे।

Tuesday, April 29, 2025 - 23:57
0
यूपी रोडवेज की बसों में बढ़ा किराया, 10 प्रतिशत महंगा होगा सफर

लखनऊ (आरएनआई) गर्मी के मौसम में वातानुकूलित बसों का किराया भी यात्रियों का पसीना छुड़ाएगा। जाड़े के मौसम में परिवहन निगम की वातानुकूलित बसों में घटे किराये का लाभ यात्रियों को 30 अप्रैल तक मिलना है।

पहली मई से यात्रियों को एसी में आवागमन करने पर 10 प्रतिशत अधिक किराया देना होगा। इसे ऐसे समझ सकते हैं कि जिन गंतव्य के लिए एसी बसों में अभी किराया 100 रुपये है, उसी दूरी के लिए पहली मई से 110 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

परिवहन निगम ने जाड़े के मौसम में एसी बसों में यात्रियों का आवागमन बढ़ाने के लिए किराये में 10 प्रतिशत की कमी की थी। पहले उसे कुंभ तक के लिए बढ़ाया गया।

रोडवेज की किराया कम होने की सुविधा 21 मार्च को खत्म हो गई, तब उसे 22 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल तक किया गया था, ताकि ईद व नवरात्र पर लोग 10 प्रतिशत कम किराए में एसी बसों में यात्रा कर सकें। यह मियाद भी बुधवार को पूरी हो रही है।

वातानुकूलित बसों में जनरथ, पिंक, शताब्दी हाई एंड बसों (वोल्वो) के साथ ही वातानुकूलित शयनयान में छूट मिली थी। अभी तक जनरथ एसी बसों में 1.45 प्रति किलोमीटर, 2 एंड 2 बस सेवा का किराया 1.60 रुपये प्रति किलोमीटर, हाई एंड बसों (वोल्वो) में 2.30 रुपये और वातानुकूलित शयनयान का किराया 2.10 रुपये था। इन सभी दरों में पहली मई से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User