नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Saturday, December 31, 2022 - 01:11
Updated: 4 years ago
0
नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

खिरकिया।नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु शुक्रवार को जनपद शिक्षा केंद्र खिरकिया में समस्त संकुल प्राचार्य समस्त जनशिक्षक,समस्त संकुल सहसमन्वयको को विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का विस्तृत प्रस्तुतीकरण पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी को दिखाया गया। प्रौढ़ शिक्षा मोबाइल ऐप का प्रशिक्षण साक्षरता कक्षाओं का संचालन एवं मानिटरिंग की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा।संकुलवार लक्ष्य निर्धारण फरवरी 2023 की लक्ष्य के अनुसार मूल्यांकन परीक्षा में शामिल होने की कार्य योजना बनाने पर बीआरसी रमेश पटेल के द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। विकासखंड समन्वयक (साक्षरता) सुनील कुमार सोंधिया ने प्रशिक्षण में बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2021 के प्रावधानों के अनुसार विकासखंड में साक्षरता दर बढ़ाने हेतु 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षरों को नवसाक्षर करने हेतु नवभारत साक्षर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है,जो वर्ष 2022 से 2027 तक की कार्य योजना बनाकर साक्षरता दर बढ़ाने हेतु प्रयास किए जाएंगे। बैठक में विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनोज झिंगन, पूर्व बीआरसी जीआर चौरसिया, बीएसी अजय सैलाब जयनारायण कलम, सुनील कुमार सोंधिया, संकुल प्राचार्य जगदीश टेमले, संतोष धारवे,नितेश वर्मा एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User