नवनियुक्त शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Thursday, July 9, 2026 - 22:01
Updated: 2 months ago
0
नवनियुक्त शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

'नव नियुक्त शिक्षक संगठन मध्य प्रदेश' (NATA) के संभागीय एवं जिला अध्यक्ष अभय धाकड़ के नेतृत्व में आज नवनियुक्त शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) गुना को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें शिक्षकों के पिछले 5 वर्षों से लंबित एरियर्स, IFMS पोर्टल की विसंगतियों, पे-फिक्सेशन और परिवीक्षा अवधि पूरी होने के बाद भी आदेश जारी न होने जैसी कई गंभीर समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि शिक्षक हित और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए इन सभी तकनीकी व प्रशासनिक दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर किया जाए। इस मौके पर गिर्राज किरार, डॉ.गोविंद मीना, दिनेश साहू,हंसराज मीना, सुखदेव शर्मा, राहुल जैन,नरेंद्र कुशवाह, सुरेश परिहार, विजय प्रजापत, राजेश जाटव जानकी कुशवाह एवं कई अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User